{"_id":"59b8379c4f1c1be37f8b674c","slug":"111505245084-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन
ऊन(शामली)। ढिंढाली गांव के लोगों ने गांव में हर रोज बढ़ रही बिजली कटौती से परेशान होकर मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव में बिजली की कटौती ज्यादा होने के साथ ही बिजली सही समय पर नहीं दी जा रही है । ग्रामीणों ने खेतों की लाइन व टाउन की लाइनों को अलग-अलग करने की भी मांग की। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेतों और टाउन की बिजली सप्लाई करने के लिए अलग-अलग लाइन बनवाई है, परंतु फिर भी टाउन के लिए बनी नई लाइनों में बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से बिजली व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की। इस दौरान रवि सिरोही, सदाकत, भूरा, सकील, जयवीर, सतवीर, लियाकत, सराफत, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे ।