{"_id":"59b58b524f1c1beb7f8b5c29","slug":"111505069906-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चारा लेने गए किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में चारा लेने गए किसान की करंट से मौत
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
खेत पर चारा लेने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसर गया है। परिवार ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव गंगेरू निवासी किसान धर्मपाल (55) शनिवार दोपहर पत्नी सविता के साथ में खेत पर चारा लेने गया था। दोपहर के बाद सविता चारे लेकर घर पर लौट आई। किसी कार्य के चलते धर्मपाल वहीं पर रुक गया। खेत के समीप स्थित दूसरे किसान ने खेत की बाड़ के चारों ओर जंगली पशुओं के बचाव के लिए तारबंदी करने के बाद उसमें करंट को छोड़ रखा था। खेत पर काम करते हुए धर्मपाल दूसरे खेत की ओर चला, तो वहां पर उसका हाथ तारों से जा टकरा गए। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक भी जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी।
परिवार के लोगों ने किसान की तलाश शुरू कर दी और खेत की ओर चल दिए। तभी धर्मपाल का शव खेत पर पड़ा हुआ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसे तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को बिना किसी कार्रवाई के किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।