{"_id":"599b2b6f4f1c1b60338b4568","slug":"111503341423-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने संगम स्नान कर उठाया धर्मलाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने संगम स्नान कर उठाया धर्मलाभ
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
जलालाबाद के गंदेवडा संगम, गंगनहर पर सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सभी ने कथा सुन ब्राह्मणों व साधुओं को दान दक्षिणा देकर धर्मलाभ उठाया। श्रद्घालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर गंगाघाट पर ही खतौली रेल हादसे में मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। स्नान करने वालों में ग्राम अहमदपुर, जलालाबाद, गंदेवडा, जानीपुर, तितरो, नानौता, गंगोह, थानाभवन, नांगल, दखोडी, चन्देना आदी गांवों के लोग प्रात: से ही अपने वाहनों से पहुंचकर डुबकी लगाई।
स्कूलों में शोक सभा, मृतकों को दी श्रद्घाजंलि
जलालाबाद। कस्बे के ग्रीन वेली जूनियर हाईस्कूल, डीएवी जूनियर स्कूल, वशिष्ठ विधा मंदिर, प्राइमरी पाठशाला एक व दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय सभाकक्ष, सेंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल आदि संस्थाओं में शोक सभा आयोजित हुई। जिसमें प्रात: परेड ग्राउंड स्थल पर स्कूली बच्चों सहित अध्यापक अध्यापिकाओं ने खतौली में हुए भयंकर ट्रेन हादसे में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना कर दुख प्रकट किया। प्रधानाचार्य चौधरी चंद्र सेन, चन्दकी राम आर्य, सुदेश विश्वकर्मा, देवेंद्र शर्मा अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।