{"_id":"599b2b614f1c1b54018b47c4","slug":"111503341409-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में यूपी 85 एनसीसी बटालियन का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर इंटर ग्रुप कंपीटिशन का शुभारंभ हुआ। ग्रुप हेडक्वार्टर गाजियाबाद के तहत आने वाले सभी जनपदों के कैडे्टस ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने किया।
सोमवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कई जनपदों के लगभग 500 कैडेटों ने हिस्सा लिया। कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि कैंप में ड्रिल, बेस्ट कैडेट, गार्ड ऑफ ऑनर, फ्लैग एरिया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा कैडेटों की प्रतिस्पर्धा देखते हुए गाजियाबाद ग्रुप की टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित टीम इंटर ग्रुप कंपीटिशन में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों को केवल बी और सी प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए। इस दौरान एसपीएस मलिक, केपी सिंह, एनएस मान, रजनीश कुमार, गजेंद्र, भारत भूषण, अमर सिंह, संदीप राणा, दयाकिशन, सुभाष चंद, मदन कुमार, राजेश , मनजीत सिंह, योगेेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।