फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ज्ञिन संगोष्ठी में मंडल स्तर पर भी शामली की छात्राओं का चयन

ज्ञिन संगोष्ठी में मंडल स्तर पर भी शामली की छात्राओं का चयन

Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ज्ञिन संगोष्ठी में मंडल स्तर पर भी शामली की छात्राओं का चयन
शामली।
विज्ञापन

मंडलस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में चयनित दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रही। छात्राओं ने ज्ञान दिखाकर कॉलेजों के साथ ही जनपद का भी नाम रोशन किया है।

बृृहस्पतिवार को जिला विज्ञान क्लब के जिला संयोजक वीके गुलाहटी ने बताया कि राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में कॉलेजों में कक्षा नौ और कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका विषय स्वच्छ भारत विज्ञान व प्रौद्योगिकी , संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। इसके मुताबिक पांच अगस्त को शामली के आरके कॉलेज में जनपद स्तर पर हुई विज्ञान संगोष्ठी के बाद 25 कॉलेजों के 75 छात्र-छात्राओं में से दो का चयन होने के बाद मंडल स्तर पर प्रतिभाग करना था। बृहस्पतिवार को सहारनपुर में हुई मंडल स्तर विज्ञान संगोष्ठी में भी तीनों जनपदों में से शामली की दोनों चयनित छात्राओं का चयन हुआ है। जैन कन्या कॉलेज की नैना और सर्वोदय कान्वेंट स्कूल की प्राची ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अब दोनों चयनित छात्रा 26 अगस्त को इलाहाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अपना ज्ञान का परिचय देंगी, जहां पर भी केवल दो छात्र छात्राओं का ही चयन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed