{"_id":"59836c654f1c1bd4638b46a7","slug":"111501785189-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ामली बाइपास की 115 करोड़ रूपये की अवशेष धनराशि हुई हस्तांरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ामली बाइपास की 115 करोड़ रूपये की अवशेष धनराशि हुई हस्तांरित
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाईपास निर्माण को मिले 115 करोड़ रुपये धनराशि लौटाई
शामली। दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन के तहत शामली बाईपास के लिए किसानों के मुआवजा एवं निर्माण के लिए आई धनराशि में से 115 करोड़ रुपये शेष रह गए हैं। निर्माण का मामला लटकने और प्रोजेक्ट एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) हस्तांतरित होने पर बची हुई धनराशि उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) को लौटा दी गई है।
बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक शामली से उक्त धनराशि उपशा के खाते में ट्रांसफर करा दी है। अब दिल्ली- यमुनोत्री फोरलेन हाईवे एवं शामली बाईपास के लिए मुआवजा एवं निर्माण की कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। दिल्ली- यमुनोत्री के तहत शामली बाईपास के निर्माण एवं किसानों के मुआवजा के लिए 182 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से जिलाधिकारी के खाते में प्राप्त हुई थी। पिछले चार साल के दौरान शामली बाईपास के लिए शामली, बनत, सिंभालका, बलवा, सेहटा गांव के 158 बैनामा, 80 करोड़ 25 लाख रुपये के बैनामे हुए हैं, जबकि 25 बैनामे अभी तक नहीं हो पाए हैं। पांच माह पूर्व ही उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली- यमुनोत्री राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया था। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों ने डीएम को पत्र भेजकर शामली बाईपास निर्माण के संबंध में प्राप्त धनराशि में से अवशेष धनराशि लौटाने का अनुुुरोध किया था। प्राधिकरण के अफसरों ने पत्र में अवगत कराया था कि दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन के शामली बाईपास के लिए भूमि खरीदने व निर्माण कार्रवाई अब राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण कराएगा। उधर, बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के अवर अभियंता उमादत्त शर्मा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा बाईपास के लिए अवशेष धनराशि ट्रांसफर कराने की मांग की। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने शामली बाईपास की 115 करोड़ रुपये मय ब्याज के साथ अवशेष धनराशि स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक प्रगति मार्केट शामली से निकलवाकर उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के खाते में हस्तांतरित हो गई है। एडीएम शिव बहादुर सिंह ने बताया कि शामली बाईपास की अवशेष धनराशि उपशा के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।
ं