{"_id":"5953ffeb4f1c1b51178b456e","slug":"111498677227-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय पहुंचे यूपी बोर्ड के अंक पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय पहुंचे यूपी बोर्ड के अंक पत्र
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस कार्यालय पहुंचे अंक पत्र
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर के अंक पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच चुके हैं। डीआईओएस ने जनपद के सभी स्कूल, कॉलेजों को समय से अंक पत्र ले जाकर बच्चों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के बच्चों के अंक पत्र कार्यालय आ चुके हैं। उन्होंने जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से समय से ले जाकर बच्चों को वितरित कर दें। उन्होंने बताया कि बच्चों को कंपार्टमेंट के फॉर्म भी भरने हैं, जिनमें फेल बच्चों को भी अंक पत्र की छाया प्रति लगानी जरूरी है। जिसकी आखिरी तारीख 10 जुलाई है। इसलिए सभी समय से कार्यालय से अंक पत्र ले जाकर बच्चों को वितिरित करें। अगर किसी भी बच्चे को अंक पत्र समय से नहीं मिलने की शिकायत मिलती है, तो कॉलेज प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो