{"_id":"594ac1a74f1c1b12498b485d","slug":"111498071463-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने थानाभवन से तनवीर को प्रत्याशी घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने थानाभवन से तनवीर को प्रत्याशी घोषित किया
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बसपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पर लड़ेंगे तनवीर
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए बसपा ने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को थानाभवन में हुई पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग के दौरान नगर पंचायत थानाभवन से अध्यक्ष पद के लिए तनवीर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती सराय में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें सहारनपुर मंडल के जोन इंचार्ज नरेश गौतम, जोन इंचार्ज महिपाल माजरा, जिला प्रभारी ऋषिपाल गौतम, सुशील नाहरिया, जगपाल, शिवकुमार, जिलाध्यक्ष सुनील जाटव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जोन इंचार्ज नरेश गौतम ने बताया कि भविष्य में जब नगर निकाय के चुनाव होंगे, तो तनवीर को प्रत्याशी बनाया जाएगा। पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश पर इसकी घोषणा कर दी गई है। मीटिंग के दौरान मुकेश कुमार गौतम, धर्म सिंह, मिंटू, प्रवेश, मुकेश कुमार, जयभगवान, धर्मपाल, पप्पू जाटव, देशराज, अनिल कुमार, राजेश और बालकिशन आदि मौजूद रहे।