फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 new corona positive cases were found in the district

जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए केस मिले

Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
11 new corona positive cases were found in the district
शामली। जनपद में पांच महिलाओं और एक युवती समेत 11 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। इनमें शामली की पंजाबी कालोनी के 10 और कैराना में एक युवती के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उधर, कोविड अस्पताल से सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 123 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद में मेरठ मेडिकल से 11 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें शामली शहर की पंजाबी कालोनी के 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें पांच महिलाएं हैं। बताया गया है कि कालोनी की महिला पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने महिला के परिवार और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए थे। सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव महिला के क्लोज कांटेक्ट के छह लोग है, जिनमें 14 साल की किशोरी, 12 साल का किशोर, 18 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय महिला और 48 वर्षीय व्यक्ति और 68 साल का वृद्ध शामिल है। इनके अलावा कालोनी के 24 वर्षीय युवक, 13 साल की किशोरी, 16 साल का किशोर और 38 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां में 23 वर्षीय युवती के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए केस मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य टीमें भेज दी गई हैं। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती सात लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर उनके घर भेज दिया गया है। इस तरह से जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 123 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed