फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 including two innocents injured when tempo overturns on highway

Shamli News: हाईवे पर टेंपो पलटने से दो मासूमों सहित 11 घायल, तीन रेफर हुए

Wed, 22 May 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
11 including two innocents injured when tempo overturns on highway
कैराना (शामली)। पानीपत रोड पर सवारियों से भरा टेंपो पलटने से दो मासूम बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से दो महिलाओं सहित तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद से टेंपो चालक फरार है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक टेंपो सवारी लेकर पानीपत जा रहा था। टेंपो में एक सवारी के पास मच्छरदानी भी थी। पानीपत रोड पर गांव पंजीठ से पहले मच्छरदानी पहिए में लिपट गई। जिससे टेंपो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस व 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में मवी निवासी सत्तार व उसकी पत्नी गुलशाना, नगर के मोहल्ला खैलकला निवासी हाशिम, पानीपत निवासी सलीम, आरिफ व उसकी पत्नी गुलिस्ता तथा दो वर्षीय पुत्र अरम, चार वर्षीय पुत्र जैद, थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव दताना निवासी वृद्धा केशो, पानीपत की विद्यानंद काॅलोनी निवासी 55 वर्षीय संतोष व 32 वर्षीय पूनम घायल हो गए।
विज्ञापन

गंभीर हालत के चलते हाशिम, संतोष और पूनम को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद से टेंपो चालक फरार है। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि टेंपो पलटने से 11 लोग घायल हुए है। सभी का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed