{"_id":"61e9b793e53b88214d0af77f","slug":"11-including-tejendra-mriganka-filed-pamphlets-shamli-news-mrt574133426","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजेंद्र, मृगांका समेत 11 ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजेंद्र, मृगांका समेत 11 ने दाखिल किए पर्चे
विज्ञापन
कामली कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाती कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह।
- फोटो : SHAMLI
तेजेंद्र, मृगांका समेत 11 ने दाखिल किए पर्चे
शामली। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन और आम आदमी पार्टी समेत 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कैराना विधानसभा से भाजपा के पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह, शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, गठबंधन प्रत्याशियों में थानाभवन विधानसभा से अशरफ अली, उनकी पत्नी रमा आदिल ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया।
मृगांका सिंह के साथ पूर्व मंत्री व भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, अनुज चौहान मौजूद मौजूद रहे। कैराना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तरसपाल निवासी जगनपुर और महिपाल सिंह निवासी भमेड़ी शाहपुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। एसडीएम कोर्ट में आरओ एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह के यहां शामली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने नामांकन के दो-दो सेट दाखिल किए। भाजपा विधायक के साथ शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, अरुण बंसल, प्रदीप कौशिक, मानस संगल मौजूूद रहे।
सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से सुनीता देवी पत्नी किरणपाल सिंह निवासी लांक ने अपने पर्चा दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ललित कुमार बनत और प्रवीण कुमार कासमपुर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। तहसीलदार कोर्ट में आरओ के समक्ष थानाभवन विधानसभा सीट से रालोद गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अशरफ अली ने आरओ के समक्ष पेश होकर नामांकन पत्रों के दो सेट दाखिल किए। गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली की पत्नी रमा आदिल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद अमीर आलम खां, सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अरविंद देशवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आज शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। शुक्रवार को कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी समेत अन्य दावेदार नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
समय खत्म होने के बाद पहुंचे कई प्रत्याशी
शामली। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय है। बृहस्पतिवार को कैराना विधान सभा से बसपा प्रत्याशी राजेंद्र उपाध्याय, समेत अन्य कई प्रत्याशी तीन बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। आरओ ने देरी से पहुंचे प्रत्याशियों को अगले दिन समय पर नामांकन पत्र दाखिल करने का सुझाव दिया।