{"_id":"624b327175e7cf2166549cc7","slug":"11-changed-the-administrator-of-the-examination-center-shamli-news-mrt5831743193","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक बदले
विज्ञापन
11 परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक बदले
शामली। पांच दिन पहले यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर की अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद शासन नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए चौकसी बरत रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में वित्त विहीन कालेजों में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को बदल दिया है। सोमवार को नई व्यवस्था के तहत बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई गई।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में 30 मार्च को प्रश्नपत्र लीक हो गया था। प्रश्नपत्र लीक होने पर शासन ने शामली समेत 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद से शासन परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़ी चौकसी बरत रहा है। शासन ने वित्त विहीन कालेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को बदलने के निर्देश दिए। इन वित्त विहीन कालेजों में वहां के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 39 केंद्रों पर चल रही है। इनमें 11 वित्त विहीन कॉलेज, तीन राजकीय और 25 अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेज परीक्षा केंद्र हैं।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में सभी 11 वित्त विहीन कॉलेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक बदल दिए हैं। वहां पर नियुक्त अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है जबकि केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी संभाल रहे वहां के प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नई व्यवस्था के तहत केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई है।