{"_id":"5ccb3848bdec220785345615","slug":"101556822088-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसान को मारपीट कर घायल किया
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव किवाना मोड़ पर चार बदमाशों ने किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव जसाला निवासी किसान महेंद्र सिंह के खेत किवाना मोड़ के
निकट है। बुधवार देर रात को को किसान थ्रेसिंग मशीन से अपने खेत में गेहूं निकलवा रहा था। रात करीब 11 बजे खेत पर कार्य कर रहे मजदूरों के लिए कुछ सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर कस्बे में आया था। जब वह कस्बे से सामान लेकर अपने खेत लौट रहा था तो रास्ते में किवाना मोड़ के निकट चार हथियार बंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया और बाइक लूट ली। शोर मचाने पर आसपास खेत में काम करने वाले लोगों को आता देख बदमाश बाइक को जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने घायल किसान को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
करंट से मरे लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरु निवासी 44 वर्षीय रमन इस्सोपुरटील बिजलीघर पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। बुधवार शाम लाइन पर काम करते समय करंट लगने से रमन की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मृतक का शव कस्बे के बिजलीघर में रखकर पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए जमकर हंगामा करते हुए कस्बे व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी थी। सूचना पर भाजपा नेता एमएलसी विरेंद्र सिंह और अनिल चौहान ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझा शांत किया। दोनों नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर मृतक के परिवार के लोगों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार शाम को पीएम के बाद शव गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।