{"_id":"5c718b5cbdec220c2959eab3","slug":"101550945116-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारी करने गाजियाबाद गया सिद्धार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तैयारी करने गाजियाबाद गया सिद्धार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुझे पापा का सपना पूरा करना है सीए बनना है। अभी से मेहनत करनी होगी। पहला प्रयास है अब 12वीं के बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाऊं। इसके लिए पूरी मेहनत करूंगा और अच्छे नंबर लाऊंगा।
पुलवामा में शहीद बनत कस्बा निवासी प्रदीप के बड़े बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि उसके पापा को उससे काफी उम्मीद थी। वे उसे सीए बनाना चाहते थे। अपने दोस्तों से भी इस बारे में सलाह लेते थे। बकौल सिद्धार्थ वह अपने पापा का सपना जरूर पूरा करेगा। अभी उसके सामने अपनी इंटर की परीक्षा है। दो मार्च को उसका पहला पेपर है। पापा के जाने के बाद वो बहुत दुखी है लेकिन उनका सपना पूरा करना उसका मकसद है। इसलिए वो अब अपना पूरा ध्यान अपनी बोर्ड परीक्षा पर देना चाहता है। वह गाजियाबाद जाकर अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटेगा। ताकि अच्छे नंबर आ सकें।
उसके चाचा उमेश ने बताया कि शनिवार को नोएडा में एक टीवी चैनल ने एक शो आयोजित किया था उसमें सिद्धार्थ को बुलाया गया था। दोपहर मे वहां शो की रिकॉडिँग हुई है। इसमें कई नेता और रिटायर्ड सेना के अधिकारी भी शामिल हुए थे। उमेश कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ ने चैनल के शो में सीआरपीएफ जवानों की पोस्टिंग ,शहीद का दर्जा देने समेत कई मामलों पर विचार रखे हैं। इसके बाद सिद्धार्थ गाजियाबाद में चला गया हे। वहीं पर वह पेपर की तैयारी करेगा। उसकी मम्मी और छोटा भाई संभवत: रविवार को वहां जाएंगे।