{"_id":"5c34dd9dbdec220cbd4d9006","slug":"101546968477-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतल पेय की एजेंसी में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतल पेय की एजेंसी में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतल पेय की एजेंसी में लगी आग, लाखों का नुकसान
कैराना। कस्बे के मोहल्ला खैल मेें शीतल पेय एजेंसी में आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लोगों का कहना था कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित एजेंसी संचालक ने लाखों रुपये का नुकसान होना बताते हुए अधिकारियों से मुआवजे की गुहार लगाई।
नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी खैरूल बशर की मोहल्ले में शीतल पेय की एजेंसी है। सोमवार रात वह अपने घर पर गया हुआ था। रात लगभग 11 बजे एजेंसी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल गए। मोहल्लेवासियों ने एजेंसी में आग लगने की सूचना संचालक को दी, जिस पर वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर पानी डालकर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक एजेंसी में तीन कमरों में रखा लाखों रुपये का माल और छत जल चुकी थी। एजेंसी संचालक ने बताया कि आग से लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले में अधिकारियों से नुकसान की भरपाई कराये जाने की गुहार लगाई गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।