फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पालिका ने हटवाया दुकानों के बाहर लगा अतिक्रमण

पालिका ने हटवाया दुकानों के बाहर लगा अतिक्रमण

Thu, 29 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पालिका ने हटवाया दुकानों के बाहर लगा अतिक्रमण
पालिका टीम ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

कांधला। कैराना तहसीलदार ने नगर पालिका टीम और पुलिस बल के साथ कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बाईपास रोड पर जेसीबी से दुकानों के अतिक्रमण हटाए। टीम को व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा।

एक सप्ताह पूर्व एसडीएम कैराना डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने पालिका प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी थी। उनसे खुद अपने अतिक्रमण हटाने की भी अपील की गई थी, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण ना हटाने पर एसडीएम ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार कैराना रणवीर सिंह, तहसील टीम के साथ भारी पुलिस बल के साथ बाईपास रोड पर पहुंचे और दुकानों के बाहर से अतिक्रमण पर जेसीबी चलानी शुरू कर दी। अतिक्रमण हटाने का व्यापारियों ने विरोध किया। टीम ने कई दुकानों के बाहर लगे टीन शेड, पाइप और भट्ठियों को तुड़वा दिया। इस दौरान मुख्य लिपिक अशोक कुमार, मोहम्मद अकरम, शमीम अहमद , सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कुछ व्यापारियों का कहना था कि तहसील प्रशासन को इस अभियान से पहले व्यापारियों से बैठकर बात करनी चाहिए थी। नगर पालिका द्वारा उनके लिए सामान रखने की जगह तय करनी चाहिए । इसके बाद ये कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई कर दी जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed