फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा कमल संदेश बाइक रैली में मंत्री-विधायक हेल्मेट पहनकर निकले

भाजपा कमल संदेश बाइक रैली में मंत्री-विधायक हेल्मेट पहनकर निकले

Sun, 18 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली में  मंत्री-विधायक हेल्मेट पहनकर निकले
मंत्री और विधायक बाइक पर हेलमेट पहनकर निकले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा की भाजपा कमल संदेश बाइक रैली मेें भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक हेलमेट पहनकर बाइकों पर निकले। भाजपा कमल खिलाओ बाइक रैली का जगह- जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रैली में मोदी- योगी के नारे गूंज उठे।

शनिवार को कैराना लोकसभा चुनाव की कमल संदेश भाजपा बाइक रैली शहर के वीवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर हनुमान रोड, शिवचौक, धीमानपुरा समेत शहर के मुख्यमार्गों से होकर गुजरी। बाइक रैली भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्यागी, प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल हेलमेट पहनाकर निकले। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और विधायक तेजेंद्र निर्वाल एक बाइक पर निकले। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा बाइक चला रहे थे। विधायक बाइक पर बैठे थे। भाजपा बाइक रैली का शिवचौक पर भाजपा महिला नेता संगीता जिंदल समेत महिला कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल के सामने शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया। बाइक रैली में योगी ओर मोदी के नारे गूंज उठे। इस अवसर पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, मोहित बेनीवाल, भाजपा की जिला प्रभारी लज्जा रानी गर्ग ,सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, कैराना से भाजपा नेता अनिल चौहान, नरेश सैनी, राजन बत्रा, मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, घनश्याम पारचा, निशी कांत संगल, डाक्टर अनुराग शर्मा, अंकित गुप्ता, प्रमोद नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed