फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

Fri, 16 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना
कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन, अच्छे दिन नहीं चाहिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बकाया गन्ना भुगतान और महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सुुुभाष चौक पर तीन घंटे का धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है। उधर, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान सिलिंडर रखकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ईंटों का चूल्हा बनाकर भगौना रखकर खाना भी बनाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन, अच्छे दिन नहीं चाहिए।
शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर जिला और शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर धरना दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में धरने में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाई है। रसोई गैस, पेट्रोल- डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गन्ना का नया सत्र चालू हो चुका है। अभी तक पिछले सत्र का किसानों का जिले की चीनी मिलों का गन्ने का भुगतान साफ नहीं किया गया है। धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने व नए सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की है। धरनास्थल पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, जेेके जैन, प्रवीण तरार, ओमवीर उपाध्याय, ठाकुर लाखन सिंह, अशोक जैन, डॉक्टर राजीव वशिष्ठ, लोकेश राणा, सुभाष हठवाल चेतना राय, मीना उपाध्याय, मंजीत कौर, अनिता, बबली, मंजू सोमदेव, विरेंद्रपाल वर्मा, डाक्टर चयन सिंह पुंडीर, संजय राणा, सलामत अंसारी, पंकज शर्मा, सूबे सिंह, विनोद अत्री, शेखरपाल सोहिल धीमान, राज सिंह, जबर सिंह पाल, राजेश शर्मा, जनार्दन गिरि, राज सिंह, सलीम अहमद, ज्योतिप्रसाद, सुरेशपाल सैनी, धर्म वीर शांडिल्य और महेंद्र शर्मा आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान सिलिंडर रखकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ईंटों का चूल्हा बनाकर भगौना रखकर खाना भी बनाया। महिलाओं ने कहा कि अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रही है। महिलाओं का तर्क था कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन, अच्छे दिन नहीं चाहिए। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर गैस सिलिंडर लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर स्लोगन में कहा कि मोबाइल नहीं युवाओं को रोजगार चाहिए, कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन, अच्छे दिन नहीं चाहिए। याद आ गया सबको 75 रुपये लीटर पेट्रोल और गुजरा जमाना। वर्ष 2014 मे 414 रुपये गैस सिलिंडर, वर्ष 2018 में 950 रुपये सिलिंडर। धरनास्थल पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता चेतना राय ने ईंटों का चूल्हा बनाया। लकड़ी से आग जलाकर भगौना रखकर खाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed