{"_id":"5bd4aedfbdec2269407ef5cd","slug":"101540665055-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपरटी न निकलने से महिला की मौत, परिजनों का शामली सीएचसी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपरटी न निकलने से महिला की मौत, परिजनों का शामली सीएचसी पर हंगामा
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। टिटौली की महिला की मेेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार की शाम परिजनों ने महिला का शव शामली सीएचसी पर रखकर हंगामा किया।
सचिन का कहना है कि उसकी पत्नी को एक साल पूर्व परिवार नियोजन के साधन का प्रयुक्त करने के लिए शामली सीएचसी पर भर्ती कराया था। उसकी सेहत बिगड़ने पर शामली सीएचसी में 24 अक्तूबर को भर्ती कराया गया। शुक्रवार को शामली सीएचसी से मुजफ्फरनगर के लिए उसे रेफर किया गया, मगर हालत बिगड़ते देख शामली के एक निजी हालत में ले जाया गया। वहां से महिला को किसी बाहर के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। बाद मेें मेरठ के एक प्राईवेट अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। पीड़ित के पति ने बताया कि पत्नी के पेट में सूजन आ गया। शनिवार को टिटौली की महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजन शव लेकर शामली सीएचसी पर रात्रि साढे़ आठ बजे पहुंचे। शामली सीएचसी पर देर रात तक हंगामा करते रहे। हंगामा करने वालों में महिपाल, राजीव, विकास, सचिन समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।