{"_id":"5baa7572867a557fe732c0ea","slug":"101537897842-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लोगन प्रतियोगिता में सूरज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लोगन प्रतियोगिता में सूरज बना विजेता
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
स्लोगन प्रतियोगिता में सूरज बना विजेता
शामली।
शहर के आरके इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
मंगलवार को शहर के आरके इंटर कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट व स्काउट गाइडों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जो कैडेट् 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं, वह अपना वोट बना लें और लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर छात्रों ने मतदान से संबंधित कई रोचक स्लोगन लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सूरज व द्वितीय पुरस्कार अर्पित खोखर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर रवि खन्ना, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मस्सबीर अली आदि मौजूद रहे।