{"_id":"5b955fb9867a557fe4468bd4","slug":"101536516025-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवारों में समझौता, एक दम्पति ने किया अलग रहने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो परिवारों में समझौता, एक दम्पति ने किया अलग रहने का फैसला
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
कैराना।
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में दो दंपति के बीच समझौता करा दिया गया, जबकि एक दंपति ने समझौते से इंकार करते हुए अलग अलग रहने का फैसला किया।
रविवार को कैराना तहसील सभाकक्ष में परिवार परामर्श केंद्र की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली कैराना, झिंझाना व कांधला थानों से संबंधित दंपति के एक दर्जन विवादों पर सुनवाई की गई। टीम ने दो दंपतियों के बीच समझौता करा दिया, जबकि एक दंपति ने एक-दूसरे से अलग रहने के फैसले की बात कही। इनके अलावा टीम ने बाकी मामलों की सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की तिथि नियत कर दी। बैठक में भूषण जिंदल, संगीता जिंदल, रेखा गोयल, पिंकी, जीवन ज्योति अरोरा, सोनू पंवार, परमेश्वरी भाटिया आदि मौजूद रहे।