{"_id":"5b92bca3867a557ec232c762","slug":"101536343203-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता दोनों छात्र पंजाब से हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता दोनों छात्र पंजाब से हुए बरामद
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कस्बा कैराना से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए दो छात्रों को पुलिस ने अमृतसर के एक गांव से बरामद कर लिया है।
31 अगस्त को कैराना के मोहल्ला राजेंद्र कालोनी निवासी कक्षा-9 का छात्र अक्षय और मोहल्ला आलदरम्यान निवासी कक्षा-10 का छात्र जतिन लापता हो गए थे। वह घर से स्कूल आए थे, लेकिन छुट्टी होने पर घर नहीं लौटे थे। शाम तक छात्रों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को परिजनों को सूचना मिली कि दोनों छात्र पंजाब के अमृतसर में किसी गांव में हैं। इसके बाद पुलिस का सहयोग लेकर अमृतसर के गांव में पहुंचकर गुरुद्वारे से दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया। कैराना पहुंचने पर छात्रों ने बताया कि वह ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे तथा वहां से हरिद्वार चले गए थे। तीन घंटे हरिद्वार में घूमने के बाद अमृतसर जाने वाली ट्रेन में बैठ गए थे। अमृतसर पहुंचने पर एक गांव के गुरुद्वारे में चले गए थे।