{"_id":"5b902ca4867a557f6149bf61","slug":"101536175268-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम के साथ मना शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम के साथ मना शिक्षक दिवस
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन बुधवार को शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी प्राइवेट और सरकारी शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया। वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को जीवन में गुुुरु की महत्ता समझाई।
इनरव्हील क्लब द्वारा कौशांबी विद्यापीठ में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मीनाक्षी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। माता-पिता के बाद गुरु ही बच्चों को संस्कारित करते हैं। प्रधानाचार्या प्रेमलता पंवार सहित अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर उषा गुप्ता, वीना अग्रवाल, चंचल माहेश्वरी, ब्रजलता, अनीता जैन, प्रेमलता पंवार आदि भी मौजूद रहे। वहीं, मोहल्ला काजीवाड़ा स्थित मीर पब्लिक स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य नवाज बेग ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों का सही मार्गदर्शन कर उन्हें ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। मौके पर असद, रूबी, अकमल सहित छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। वहीं इनरव्हील क्लब आफ शामली विबग्योर द्वारा भी माजरा रोड स्थित प्राइमरी विद्यालय में कार्यक्रम हुए। क्लब अध्यक्ष रीना जैन व सचिव मोनिका जैन ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेरा प्रिय अध्यापक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटिका भी आयोजित की गई। मौके पर बिंदिया, मोनिका, नीरू, शालू, एकता, प्रियंका, नेहा आदि भी मौजूद रही।
छात्र-छात्राएं गुरुजनों का करें सम्मान
वीवी इंटर कॉलेज और बालिका शाखा में भी शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी प्रसन्न चौधरी, कॉलेज के प्रबंधक संजय संगल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई और हस्तनिर्मित फूलों का प्रयोग करते हुए अपने शिक्षकों को गुलदस्ते भी भेंट किए गए। समाजसेवी प्रसन्न चौधरी ने कहा कि सभी को अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य एसके आर्य, रजनीश कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अनुराग शर्मा मौजूद रहे। वहीं, संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति द्वारा शहर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। मौके पर शामली के संस्थापक सुनील अरोरा, अध्यक्ष मनोज मित्तल, सचिव अमित कौशिक, कोषाध्यक्ष दर्शन कपूर, सुखचैन वालिया, संजय गोयल, अजय चौधरी, विपिन कौशिक, मनोज वर्मा उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डाक्टर एके गोयल एवं उप प्रधानाचार्या तूलिका गोयल को मां सरस्वती की तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन
बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों से अनेकों प्रकार के शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक खेल कराए। उधर, मेपल्स एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य कृृपाल सिंह ने किया। प्राथमिक विद्यालय खेड़ी बैरागी में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मोनिका, अंजू, रविंद्र, कृष्णपाल मौजूद रहे। वहीं, सत्यनारायण शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राजवीर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिनेश, शिवम, अजय, अलका, पारुल, योगिता आदि रहे। संचालन कृष्ण कुमार ने किया।
राधाकृष्णन के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने किया। प्रधानाचार्या वैशाली ने बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत कर राधाकृष्णन के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंजू चौधरी, सीमा व सुभाष शर्मा को सम्मानित किया। उधर, रोक गोल्ड एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाक्टर मनोज चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील गोयल व शिखर गोयल रहे। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए बच्चों को जीवन में गुरुओं की महत्ता बताई।