फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर खूब किया बाल लीलाओं का वर्णन

बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर खूब किया बाल लीलाओं का वर्णन

Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर खूब किया बाल लीलाओं का वर्णन
शामली। शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान बच्चों की नटखट लीलाओं ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने पर्व के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को सेंट आरसी स्कूल में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ चेयरमैन अरविंद संगल और प्रधानाचार्य मीनू संगल ने किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा पहनकर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली। प्रधानाचार्य ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान आदित्य कुमार, निशा, आरती, प्रभा रानी, सीमा, सुरभि आदि रहे। मेपल्स एकेडमी में भी जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर सभी को बधाई दी। बच्चों ने राधा- कृष्ण, भोला-पार्वती, नारद, हनुमान आदि के रुप धारण कर झांकियां निकालकर सबको लुभाया। वहीं, सूरजमल पब्लिक स्कूल कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वैशाली नैन ने किया। शिक्षिका सरिता, मंजू, सैलजा, शिल्फी, अंजलि, सुमेधा, अनिता, रेखा व नीलम ने बच्चों को अलग-अलग रूपों में सजाया। मटकी बनाओ, भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि जितेंद्र मलिक व शिक्षक बिजेंद्र ने सभी बच्चों को पर्व के बारे में बताया। बच्चों ने काव्यपाठ सुनाकर सबका मन मोहा। केके पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूल प्रबंधक चंदन सिंह ने सभी को पर्व के बारे में बताया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य जितेंद्र बालियान ने सभी को पर्व की बधाई दी। इस दौरान सरिता, रवि, लवकुश, साधना, नेहा, प्रीति, सारिका, रेनू आदि रहे। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या आशु त्यागी व चेयरमैन राज गर्ग ने किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को कृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं के विषय में बताया। दही हांड़ी का आयोजन किया गया। निर्देशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed