{"_id":"5b898e2742c7924676417e02","slug":"101535741479-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत समिति करेगी मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत समिति करेगी मेले का आयोजन
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार मेले का आयोजन नगर पंचायत समिति की ओर से किया जाएगा। इसके लिए मेला कमेटी का गठन किया गया। इसमें सभासद बॉबी अरोड़ा और वसीम त्यागी को मेला सचिव बनाया गया। साथ ही ऋषिपाल सैनी और महबूब को दंगल कमेटी का प्रभारी बनाया गया। नगर पंचायत बोर्ड की ओर से मेले के दौरान दो सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रफत परवीन, अधिशासी अधिकारी रवि यादव, सभासद नीरज अग्रवाल, महबूब, परवीन बेगम, महमूना, ऋषिपाल सैनी, विनोद सैनी और देवेंद्र पंडित आदि मौजूद रहे।
विपिन बने मीडिया प्रभारी
शामली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति की पश्चिमी उत्तर प्रदेश समिति में शामली के गांव कुडाना निवासी विपिन वाल्मीकि को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। विपिन की पत्नी शामली में जिला पंचायत सदस्य हैं। विपिन के भाजपा क्षेत्रीय समिति में मीडिया प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।