फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का धरना जारी

ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का धरना जारी

Sat, 01 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का धरना जारी
ऊन। तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर चेंबर के लिए भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी धरना दिया। एडीएम के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर को सौंपा। उधरर, ऊन तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर धरना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का चेंबर के लिए तहसील परिसर में भूमि आवंटित किए जाने की मांग को लेकर धरना छह अगस्त से शुरू हुआ था। यह बेमियादी धरना एडीएम केबी सिंह के आश्वासन पर समाप्त हुआ था। एडीएम ने चेंबर के लिए भूमि आवंटित करने के लिए ऊन पुलिस चौकी के बराबर में खसरा नंबर 977 को अधिवक्ताओं को दिए जाने का आश्वासन दिया था। अधिवक्ताओं ने खसरा नंबर 977 की भूमि को विवादित मानकर लेने से इंकार किया था। दो दिन पूर्व ऊन तहसील के अधिवक्ता कुर्सी, मेज लेकर बैठ गए थे। तहसीलदार चंद्रकांता ने पुलिस बल बुुलाकर अधिवक्ताओं का सामान तहसील परिसर से हटवा दिया था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पुन: बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी रहा। धरने में महासचिव राकेश कुमार, रवि सिरोही, सतीश कंडेला, भारत भूषण, नवीन सरोहा, रोहित, सोनू, मोनू, जोगिंदर सिंह, जगदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोनिका गर्ग, अनुज, अखलाक, शादाब, तसव्वर चौहान, सचिन मलिक, सुमित शर्मा, सतवीर सिंह, सफर खान, विनय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। बाद में अधिवक्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम कृष्णपाल तोमर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उधर, शुक्रवार को तहसील संघर्ष समिति के संयोजक तेजपाल गुर्जर ने तहसील में शीघ्र रजिस्ट्री दफ्तर की स्थापना एवं क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान समरपाल तोमर, किरण पाल देशपाल, सत्यपाल, ठाकुर देवेंद्र चौधरी, मानसिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विजय सिंह, रवि कुमार सहदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed