{"_id":"5b86e19e42c792464d1bbca6","slug":"101535566238-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाईनमैन के खिलाफ मुकदमें से लाईनमैनों में रोष, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाईनमैन के खिलाफ मुकदमें से लाईनमैनों में रोष, धरना
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन।
टाउन क्षेत्र में चोरी हुए ट्रांसफार्मर के मामले में लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से विद्युत लाइनमैनों में रोष व्याप्त करते हुए बिजलीघर पर प्रदर्शन किया।
जलालाबाद में मंगलवार को चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था। इस मामले में क्षेत्र के अवर अभियंता ने जांच के बाद लाइनमैन अब्दुल मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद साथी लाइनमैनों में रोष व्याप्त हो गया। बुधवार को क्षेत्र के लाइनमैन बिजलीघर स्थित एसडीओ कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। कहा कि लाइनमैन को गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने मुकदमे से लाइनमैन का नाम हटवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे मंत्री के प्रतिनिधि नरेंद्र त्यागी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, यदि लाइनमैन का दोष नहीं है तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। आश्वासन के बाद लाइनमैनों ने धरना समाप्त किया।