{"_id":"5b71d37342c79233d61bcaee","slug":"101534186355-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर विभिन्न स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर विभिन्न स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिता
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में बालिकाओं में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सेंट आरसी सांइटिफिक स्कूल में दो वर्गों में प्रतियोगिता हुई। प्रथम वर्ग में कक्षा तीन से कक्षा आठ तक तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा नौ से कक्षा-12 तक की बालिकाओं ने भाग लिया। प्रथम वर्ग में कक्षा तीन में पूर्वा, कक्षा चार में आस्था जैन, कक्षा पांच में जुबेरिया, कक्षा छह में युसरा, कक्षा सात में मंतशा तथा कक्षा आठ में मुस्कान प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय वर्ग में कक्षा नो में निकिता, कक्षा-10 में अक्षा व तन्नु शर्मा, कक्षा-11 में सुष्मिता तथा कक्षा-12 में तनु सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रीति अग्रवाल, राखी गोयल, रीतू चौहान, संध्या शर्मा, कौशल्या शर्मा ने सफल जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में ऊषा अग्रवाल, गीता रूहेला, मीनाक्षी, बबीता शर्मा आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद पब्लिक हायर सैकेंड्री स्कूल में भी हरियाली तीज बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने मेहंदी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।