फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत

Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण  समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत
जिलाधिकारी ने अफसरों को लगाई फटकार
विज्ञापन

शामली/ ऊन। ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास ली।

ऊन तहसील दिवस सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में कुछ अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके कारण आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायतें लंबित रहती हैं। शासन से अधिकारियों को शासन से लगातार कार्रवाई के लिए चेतावनी जारी होती रहती हैं। कुछ अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर एक ही शिकायत का निस्तारण किया गया। 40 शिकायतों को निस्तारण करने के जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, दूसरी ओर संपूर्ण समाधान समाप्त होने के बाद ऊन तहसील में डीएम व एसपी दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पौधरोपण भी किया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान अधिकतर शिकायतें विद्युत विभाग, पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर एसडीएम केपी तोमर, तहसीलदार चंद्रकांता, पीडी ज्ञानेश्वर त्यागी, डीडीओ बलराम कुमार, डीसीओ अनिल भारती, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम वित्त केबी सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। इस मौके पर एएसपी श्लोक कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed