फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बस से उतरते वक्त महिला घायल, चालक परिचालक हिरासत में

बस से उतरते वक्त महिला घायल, चालक परिचालक हिरासत में

Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बस से उतरते वक्त महिला घायल, चालक परिचालक हिरासत में
बस से उतरते वक्त महिला घायल, हंगामा
विज्ञापन

थानाभवन। बस से उतरते समय महिला बस की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला के परिजनों ने चालक व परिचालक को पकड़कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, परिचालक ने पुलिस को बताया कि महिला को बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मारकर घायल किया।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर निवासी रशीदा पत्नी शब्बीर अपने भाई मुमत्याज निवासी मोहल्ला रोगन ग्रान थानाभवन के साथ शामली से प्राइवेट बस में सवार होकर थानाभवन आ रही थी। थानाभवन पेट्रोल पंप पर उतरते वक्त रशीदा बस की चपेट में आकर घायल हो गई। इसके बाद परिजनों ने बस चालक व परिचालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हिरासत में लिए गए चालक बिट्टू व परिचालक सोनू ने पुलिस को बताया कि उनकी कोई गलती नहीं है, जब महिला बस से उतर रही थी तभी पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसको टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। उन्होंने महिला को सड़क से उठाकर उसकी मदद भी की।
विज्ञापन

चोरी कर लाए गए पशुओं सहित एक आरोपी दबोचा
झिंझाना। हरियाणा के जिला जींद से चोरी की गई पांच भैंस व एक कटडे़ को झिंझाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिडौली पुल पर बरामद कर लिया। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को झिंझाना थाना पुलिस ने बिडौली चौकी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए मिनी ट्रक को रोकने का इशारा किया। उसमें सवार तीन लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी मेहरबान निवासी निवासी कस्बा बनत (शामली) का रहने वाला है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उक्त भैंसे हरियाणा के जिला जींद और कैथल से चोरी करके लाई गईं। इसकी सूचना जींद और कैथल पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद जींद के थाना गढ़ी के एएसआई जितेंद्र सिंह ने झिंझाना थाने पहुंचकर बताया कि गांव ढाबी टैक्सी निवासी किसान नफे सिंह के घर से तीन भैंस चोरी हुई थी। वहीं, कैथल जिले के थाना कलायत से आए एचसीपी ईसम सिंह ने बताया कि दो भैंस व एक कटडा गांव डुंडवा से किसान दरबाराराम के यहां से चोरी हुए थे। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मौके से फरार हुए आरोपी हैप्पी निवासी खन्ना पंजाब व सब्बू बघरा जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी मेहरबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed