फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पिछले 24 घंटो में पहुंचा 90 सेमी जलस्तर

पिछले 24 घंटो में पहुंचा 90 सेमी जलस्तर

Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटो में पहुंचा 90 सेमी जलस्तर
यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

कैराना। दो दिन पूर्व पहाड़ों में हुई बारिश के बाद छोड़े गए यमुना में पानी से पिछले 24 घंटो में 90 सेमी जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका की चिताएं सताने लगी है।

पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते यमुना नदी में हथिनीकुंड़ बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। हथिनीकुंड बैराज कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि 28 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने के बाद यमुना का जल स्तर बढ़ने लगा था। बृहस्पतिवार आठ बजे कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 228.90 मीटर रिकार्ड गया, जबकि बुधवार को यमुना का जलस्तर 228 मीटर रिकार्ड किया गया था, हालांकि यमुना का जलस्तर बुधवार की दोपहर बढ़ना शुरु हो गया था। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 228.90 मीटर रिकार्ड किया गया। बता दें कि पिछले एक सप्ताह के अंदर यमुना नदी में दो फुट तक पानी बढ़ गया है। चूंकि पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा जारी है, तो और भी पानी छोड़े जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। दूसरी ओर, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के किसानों के माथों पर चिंता की लकीरें झलकने लगी है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश ज्यादा होने से यमुना का जलस्तर घट-बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed