{"_id":"5b4e36594f1c1b4c748b579d","slug":"101531852377-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान घायल पिता ने भी तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान घायल पिता ने भी तोड़ दिया दम
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना में घायल पिता ने भी तोड़ दिया दम
कैराना। तीन दिन पहले तितरवाड़ा रोड पर भास्कर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रों से भरी मैजिक की टक्कर से घायल हुए जुल्फिकार की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोपहर बाद उनका शव गांव में दफना दिया गया। परिजनों ने सरकार से मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
शनिवार को भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से भरी स्कूली मैजिक ने तितरवाड़ा गांव के निकट रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार शोएब की हादसे में मौत हो गई थी, जबकि उसका पिता जुल्फिकार व वासिफ निवासी गांव बुच्चाखेड़ी घायल हो गए थे। सोमवार की मध्यरात्रि अस्पताल में जुल्फिकार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसकी खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर बाद परिजन जुल्फिकार के शव को लेकर घर पहुंचे। इससे पूर्व, जुल्फिकार के आवास पर भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने कैराना पुलिस पर भास्कर इंटरनेशनल स्कूल की मैजिक के आरोपी असली चालक को छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर डीएल नहीं था, जबकि पुलिस ने आरोपी के परिवार से दूसरे युवक को आरोपी बनाकर चालान कर दिया। गांव में हंगामा होने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार को समझाबुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने गमगीन माहौल में जुल्फिकार के शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
परिजनों को मुआवजे की दरकार
शामली। जुल्फिकार के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों को मुआवजे की दरकार है। जुल्फिकार के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं, जिनमें से बड़ा लड़के शोएब की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। दुर्घटना का शिकार हुए बाइक पर पिता-पुत्र के अलावा भतीजा वासिफ भी था। भतीजे वासिफ की हालत फिलहाल गंभीर ही बताई जा रही है, जिसका दिल्ली में एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।