फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पॉलीथिन से बचने को जागरुकता रैली निकाली

पॉलीथिन से बचने को जागरुकता रैली निकाली

Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन से बचने को जागरुकता रैली निकाली
कैराना। विभिन्न स्कूलों द्वारा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को पॉलीथिन के प्रयोग से बचने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दभेड़ीखुर्द के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान के पति और उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय मंत्री मुंशाद अली चौहान ने स्कूल से जागरूकता रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली गांव की गालियों से निकाली गई और ग्रामीणों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। प्राथमिक विद्यालय ग्राम मलकपुर में जागरूकता रैली के दौरान न सड़े न गले, पॉलीथिन पर्यावरण का नाश करें, पर्यावरण से नाता जोड़ो, पॉलीथिन का उपयोग छोड़ो, पॉलीथिन है गांव शहर के गंदगी का प्रमुख स्रोत, हर परिवार को लेना होगा संकल्प, पॉलीथिन का छोड़ना होगा विकल्प आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। प्रधान आनंद, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नूरहसन, प्रधानाध्यापक मौहम्मद वासिल अली ने पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उधर, प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने उपस्थित अभिभावकों व बच्चों को पॉलीथिन और प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाली हानि के बारे में जानकारी दी तथा इसे प्रयोग न करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed