{"_id":"5ada35914f1c1b3a0b8b59b6","slug":"101524250001-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लूड (व्हाइटनर) बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लूड (व्हाइटनर) बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लूड बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा
शामली
युवा पीढ़ी में नशे की लत बढ़ रही है, जिसमें फ्लूड से नशा करना भी सामने आ रहा है। इसके चलते पुलिस ने अब फ्लूड (व्हाइटनर) बेचने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुकानदार को फ्लूड बेचने का रिकार्ड रखना होगा। समय समय पर पुलिसकर्मी रिकार्ड चेक करेंगे।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि नशे की लत की वजह से आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा होता है। उन्हें सूचनाएं मिल रही हैं कि फ्लूड का प्रयोग भी नशे के रूप में किया जा रहा है, जबकि फ्लूड को व्हाइटनर के तौर पर कॉपी में लिखे शब्दों को मिटाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभिलेखीय कार्यों में फ्लूड का प्रयोग कम हुआ है, लेकिन इसकी बिक्री फिर भी बढ़ रही है, जिस कारण आशंका है कि फ्लूड का इस्तेमाल नशे में ज्यादा होने लगा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फ्लूड के अलावा स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की अवैध रूप से बिक्री करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस मॉनिटर को भी जिम्मेदारी दी गई है, जो अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वालों की निगरानी करेंगे। यदि इस कार्य में पुलिसकर्मी लापरवाही बरतेंगे, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।