{"_id":"5a67823e4f1c1bb2208b4f3f","slug":"101516732990-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बस, टल गया बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बस, टल गया बड़ा हादसा
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
मंगलवार दोपहर शामली-कैराना रूट पर चलने वाली प्राईवेट बस संख्या यूपी 12 एटी 3015 शामली से कैराना के लिए आ रही थी। जब वह गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल के निकट मायापुर रजवाहे की पटरी के तिराहे पर पहुंची, तभी कैराना की ओर से जा रहे जुगाड़ ने अचानक गलत दिशा में जुगाड़ मोड़ दिया। ड्राइवर कैलाश निवासी शामली ने गाड़ी को नियंत्रण करने की कोशिश की। मगर ब्रेक लगने के कारण वह काफी दूर फिसलती हुई सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट से बच गई। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकल सके। हादसे के बाद जुगाड़ चालक जुगाड़ सहित मौके से फरार हो गया। बाद में मामूली चोटिल हुए बस सवार लोग मार्ग से गुजर रहे वाहनों में बैठकर चले गए।