फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ईसीआई नेशनल क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

ईसीआई नेशनल क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ईसीआई नेशनल क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
नेशनल क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

शामली । देशभक्त इंटर कॉलेज में उप निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपदीय ईसीआई नेशनल क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जनपद के 42 स्कूल, कॉलेजों के 82 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर मतदान जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसके बाद विजेताओं को मतदान दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत ईसीआई नेशनल क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कॉलेजों में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता के बाद विजेता बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 42 स्कूल कॉलेजों के 82 छात्र छात्राओं ने मतदान जागरूकता पर दिए गए विकल्पीय प्रश्नों को हल करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा का जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जिसके बाद प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को जनवरी में मतदाता दिवस पर लखनऊ में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। रिजल्ट जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक विनोद शर्मा, स्वीप कोआर्डिनेटर अनुराग शर्मा, नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed