{"_id":"5a1ef88c4f1c1b86698be958","slug":"101511979148-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक पार्क के लिए जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक पार्क के लिए जमीन की तलाश
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना के संबंध में कवायद तेज हो गई है। शासन स्तर से यूपीएसआईडीसी के प्रबंधक निदेशक और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमि के संबंध में जांच कराकर आख्या मांगी गई है।
शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने ग्राम सल्फा, हसनपुर, मतनावली, झाल, बुटराडी, खिदरपुर और बादशाहपुर के मध्य लिसाढ़ गांव में औद्योगिक पार्क स्थापित कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। इसी के चलते मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्राचार होने के बाद संयुक्त सचिव सीताराम यादव ने यूपीएसआईडीसी और शामली जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उपलब्ध भूमि के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि औद्योगिक पार्क स्थापना के संबंध में भूमि की जानकारी की जा रही है। नायब तहसीलदार से रिकार्ड दिखवाया गया है तथा मौके पर भूमि की स्थिति भी दिखवाई जा रही है। जल्दी ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।