{"_id":"599b29904f1c1b54018b4782","slug":"101503340944-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालकी यात्रा पर फूलों की बारिश
शामली। शहर में भव्य श्रीकृष्ण पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शहर में जगह-जगह पर पालकी यात्रा का फूलों से बारिश कर स्वागत किया गया।
सोमवार को शहर के गांधी चौक कुटीवाला मंदिर में श्रीकृष्ण की पालकी को भव्य रूप से अभिषेक करके सजाया गया। श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा गांधी चौक से दोपहर दो बजे शुरू होकर शहर शिवचौक, हनुमान रोड, अग्रसेन चौक, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, मुरारी वाला कुआं होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। श्रीकृष्ण पालकी यात्रा में शिव- पार्वती, राधाकृष्ण, गणेश जी की आकर्षक झांकियां मौजूद रही। पालकी यात्रा में जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान, सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल, विजय कौशिक, शिवांग गर्ग, अमन जैन, रजनीश नामदेव, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे।