{"_id":"598cb1634f1c1b1a308b4797","slug":"101502392675-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट वालों के खिलाफ चला जिले में अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट वालों के खिलाफ चला जिले में अभियान
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना।
शासन के आदेश पर पूरे जिले में चलाया जा रहा यातायात अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जबरदस्त चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात पुलिस और सिविल पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों तथा ट्रिपल राईडिंग करने वालों के चालान किए।
बृहस्पतिवार को शामली में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पचास से अधिक दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए। स्थानीय पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा कैराना में किलागेट चौकी प्रभारी एसआई नेमचंद ने पुलिस बल के साथ कोतवाली के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन डग्गामार जीपो पर सवारी परमिट नहीं होने के कारण उनके चालान किए। पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना डीएल के बाइक चलाने पर 40 बाइकों के भी चालान किए। एसआई नेमचंद ने बताया कि मौके पर ही वाहन चालकों से साढ़े 22 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा झिंझाना, कांधला, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।