फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   101 complaints came in the entire resolution day, 12 were resolved

जनता की शिकायतों से ज्यादा मोबाइल में रहा ध्यान

Sun, 02 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
101 complaints came in the entire resolution day, 12 were resolved
शामली कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल में व्यस्त अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 101 शिकायतें, 12 का निस्तारण
विज्ञापन

शामली/ कैराना/ ऊन। जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 101 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से महज 12 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शामली तहसील में मौजूद अधिकारियों का ध्यान जनता की शिकायतों से ज्यादा अपने मोबाइल फोन में रहा।
शामली तहसील में डीएम जसजीत कौर ने शिकायतें सुनीं, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए जाना पड़ा। इसके बाद एसडीएम विशु राजा समस्या सुनने लगे। डीएम के जाते ही विभिन्न विभागों के अधिकारी बेफिक्र होकर अपने मोबाइल में व्यस्त हो गए। 50 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कैराना तहसील सभाकक्ष में एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 17 शिकायतें आईं। गोगवान निवासी ओसामा ने जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। कस्बे की महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 34 शिकायतें मिलीं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार भोपाल सिंह, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल में व्यस्त अधिकारी।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल में व्यस्त अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल में व्यस्त अधिकारी।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल में व्यस्त अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संर्पूण समाधान दिवस में शिकायत सुनती डीएम जसजीत कौर व एसडीएम ?

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संर्पूण समाधान दिवस में शिकायत सुनती डीएम जसजीत कौर व एसडीएम ?- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल में व्यस्त अधिकारी।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल में व्यस्त अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed