फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   100 industrial units on the verge of closure due to ban on commercial cylinders

Shamli News: व्यावसायिक सिलिंडरों पर रोक से 100 औद्योगिक इकाइयां बंदी के कगार पर

Sat, 14 Mar 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
100 industrial units on the verge of closure due to ban on commercial cylinders
शामली। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगने से जिले के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की 100 से अधिक इकाइयां बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इसको लेकर जिले के उद्यमी शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

जिले के कंडेला समेत अन्य क्षेत्रों में करीब ढाई सौ औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इनमें से 100 से अधिक इकाइयों में प्रतिदिन गैस सिलिंडरों की आवश्यकता होती है। आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता और आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार बंसल ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों पर प्रतिबंध के कारण औद्योगिक इकाइयां गंभीर संकट से गुजर रही हैं और कई इकाइयां बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर शुक्रवार को उद्यमी डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed