फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 thousand reward criminal wanted in robbery arrested

लूट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
10 thousand reward criminal wanted in robbery arrested
लूट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। 15 दिन पहले बंधन बैंक के कर्मचारी से 90 हजार रुपये की लूट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश वसीम,को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में हैंडलूम व्यापारी से हुई लूट का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा व लूट की रकम बरामद की है।

31 मई को थानाभवन शुगर मिल के निकट बंधन बैंक के कर्मचारी से 90 हजार रुपये तीन बदमाशों ने लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश आलिम व शाहरुख, निवासी खंद्रावली थाना कांधला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 हजार रुपये बरामद किए थे। उस दौरान तीसरा बदमाश फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने लूट की घटना में फरार आरोपी वसीम, निवासी गांव जसोई थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को हिंड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि थानाभवन क्षेत्र में मसावी भट्ठे के निकट 11 मई को हैंडलूम व्यापारी से तीन लाख रुपये लूट भी इन्हीं बदमाशों ने की थी। गिरफ्तार बदमाश से बंधन बैंक कर्मचारी से लूट के 28 हजार रुपये और हैंडलूम व्यापारी से लूट के 39 हजार रुपये यानि कुल 67 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed