फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10.75 lakh cheated from four youth in the name of getting job in bank

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर चार युवाओं से 10.75 लाख की ठगी

Sat, 05 Mar 2022 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
10.75 lakh cheated from four youth in the name of getting job in bank
बाबरी(शामली)। चार युवाओं से बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 10.75 लाख की ठगी कर ली गई। ठगी के आरोपी पति-पत्नी सहारनपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने खुद को भाजपा नेता का करीबी बताया था। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करौदा हाथी निवासी सोहन सिंह पुत्र सौदान सिंह व अमित कुमार पुत्र सौरज सिंह, विकास कुमार पुत्र सतेंद्र निवासी साल्हाखेड़ी थाना तितावी मुजफ्फरनगर, सागर तोमर पुत्र जितेंद्र तोमर निवासी बड़ौत बागपत ने एसपी सुकीर्ति माधव से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि आसिफ हव्वारी पुत्र मोहम्मद अली निवासी जामा मस्जिद कोतवाली सहारनपुर व उसकी पत्नी हुमा से उनकी मुलाकात हुई थी। आसिफ हव्वारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आरिफ हव्वारी का बहनोई है। उसने अपने आपको करौदा हाथी निवासी भाजपा नेता हरवीर मलिक का भी करीबी बताया था। साथ ही सहारनपुर मंडल के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। चारों युवक पति-पत्नी के झांसे में आ गए। चारों युवकों और आरोपियों की मुलाकात शामली में चौधरी चरण सिंह कॉलोनी स्थित भाजपा नेता हरवीर मलिक के आवास पर भी हुई। जिसके बाद चारों युवकों ने दंपती को 10.75 लाख रुपये पीएनबी में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने की एवज में दे दिए। आरोप है कि एक वर्ष बीतने के बाद नौकरी लगवाना तो दूर अब उन्होंने फोन उठाने भी बंद कर दिए। चारों युवकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बाबरी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। जिस पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed