फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1.25 crore tax evasion found at textile showroom

कपड़ा शोरूम पर मिली सवा करोड़ की कर चोरी

Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore tax evasion found at textile showroom
कपड़ा शोरूम पर मिली सवा करोड़ की कर चोरी
विज्ञापन

शामली। कपड़े के एक शोरूम पर शुक्रवार को सहारनपुर, शामली वाणिज्य कर विभाग और एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच) की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान सवा करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी। शोरूम के स्वामी पर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सहारनपुर के वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम के डिप्टी कमिश्नर बृजेश कुमार, शामली के डिप्टी कमिश्नर सौरभ सिद्धार्थ के नेतृत्व में टीम ने शहर के एमएसके रोड पर बंसल रेडीमेड शोरूम पर छापा मारा। कई घंटे तक रिकॉर्ड खंगालकर पड़ताल की गई। सौरभ सिद्धार्थ ने बताया कि बंसल रेडीमेड गारमेंट शोरूम में सवा करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। शोरूम के स्वामी पर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है सवा करोड़ की कर चोरी पिछले दो माह में की गई है। शोरूम के स्वामियों ने 14 लाख का जुर्माना अगले सप्ताह मंगलवार तक जमा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बंसल गारमेंट शोरूम पर कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति शादी समारोह के कपड़े खरीदने आया था। उसने खरीदे गए कपड़ों का बिल मांगा गया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बिल नहीं दिया गया। जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पूरे मामले की शिकायत करते हुए शोरूम मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस मामले में सहारनपुर के वाणिज्य कर विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर बृजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को बंसल गारमेंट शोरूम पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed