फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli: Abuse between women due to children's fight... then young man beaten to death with sticks

Shamli: बच्चों के झगड़े में महिलाओं के बीच गालीगलौज... फिर डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Tue, 25 Feb 2025 12:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 25 Feb 2025 12:02 AM IST
सार

सुन्ना गांव में अफसरून का बेटा अलाइक और पड़ोस के ही सोनू में झगड़ा हो गया। इसके बाद बात बढ़ गई और अफसरून की हत्या कर दी गई। उसके भाई ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Shamli: Abuse between women due to children's fight... then young man beaten to death with sticks
अफसरून की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांधला क्षेत्र के सुन्ना गांव में सोमवार देर रात खेलते समय बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े कूद गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राजमिस्त्री अफसरून की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

 

Shamli: Abuse between women due to children's fight... then young man beaten to death with sticks
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सुन्ना गांव निवासी अफसरून (40) का बेटा 4 वर्षीय अलाइक और पड़ोस के ही आशु का बेटा सोनू गली में खेल रहे थे। शाम करीब पांच बजे खेल के दौरान दोनों बच्चे आपस में झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाएं भी आमने-सामने आ गईं। उस समय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि देर रात करीब नौ बजे फिर से विपक्षियों ने अफसरून पर घर के बाहर ही लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Abuse between women due to children's fight... then young man beaten to death with sticks
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
लाठी डंडों से हमले और पिटाई के बाद अफसरून की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई गयूर ने आरोप लगाया कि महिला समेत पांच लोगों ने उसे मौत के घाट उतारा है । मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई ने पांच को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसपी रामस्वरूप गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की लाई जाएगी।
विज्ञापन

अब कौन करेगा सात बच्चों की परवरिश
अफसरून के परिवार में पत्नी साजो के अलावा पांच बेटियां और दो बेटे हैं। अफसरून राजमिस्त्री था, जो परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अफसरून के एक भाई नवाब की भी पूर्व में मौत हो चुकी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed