फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP organization busy in election preparations, National President will start state tour from Monday

यूपी: चुनावी तैयारियों में जुटा भाजपा संगठन, सोमवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा

Sun, 20 Sep 2026 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Sep 2026 08:06 PM IST
सार

UP BJP organization: राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को प्रदेश संगठन में चल रही पुनर्संरचना और चुनावी तैयारियों की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
UP: BJP organization busy in election preparations, National President will start state tour from Monday
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस केवल बड़े नेताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शक्ति केंद्र और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद पर भी रहेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को प्रदेश संगठन में चल रही पुनर्संरचना और चुनावी तैयारियों की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश भाजपा ने सभी सांगठनिक जिलों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का पश्चिमी यूपी दौरा संगठन के नए ढांचे की सक्रियता, क्षेत्रवार तैयारियों और कार्यकर्ताओं के फीडबैक को परखने का अवसर बनेगा।
विज्ञापन


दरअसल पश्चिमी यूपी भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में मेरठ से सहारनपुर तक होने वाली बैठकों में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर की तैयारियों पर चर्चा होगी। संगठन के सामने कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, क्षेत्रवार फीडबैक को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को जमीन तक ले जाने की चुनौती है। भाजपा का आगामी फोकस बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को लगातार सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और क्षेत्रवार फीडबैक के आधार पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर रहेगा। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष का यह दौरा मिशन-2027 की तैयारियों को जमीनी स्तर पर गति देने की कवायद का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में शक्ति केंद्रों पर नजर

21 सितंबर को मेरठ में नवीन युवा संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में शामिल होंगे। पश्चिमी यूपी के सांसदों और विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। साथ ही करीब पांच हजार शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजकों के जरिए जमीनी नेटवर्क, संगठन की सक्रियता और क्षेत्रवार मुद्दों की जानकारी हासिल करेंगे और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भी दिशा निर्देश देंगे। दी जाएगी।

सहारनपुर में पुराने-नए चेहरों से संवाद
दौरे के दूसरे दिन 22 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष सहारनपुर पहुंचेंगे। मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होंगी। पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। साथ ही मौजूदा संगठन के साथ पुराने नेताओं के अनुभव और क्षेत्रीय फीडबैक भी लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed