फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth's Body Found in Ramganga; Death Suspected to be Due to Drowning

Shahjahanpur News: रामगंगा में मिला युवक का शव, डूबने से मौत होने की आशंका

Mon, 06 Apr 2026 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth's Body Found in Ramganga; Death Suspected to be Due to Drowning
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी 46 वर्षीय रामवीर सिंह का शव सोमवार को दोपहर रामगंगा नदी की दो धाराओं के बीच बने टापू पर पड़ा मिला। आशंका है कि उसकी डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुुसार रामवीर शनिवार को फर्रुखाबाद के जैनापुर गांव में अपनी मौसी के घर गए थे। रविवार सुबह वह वहां से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद सोमवार को सुबह परिजनों ने फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच अल्हागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी के टापू पर एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। बाद में पुलिस ने शव की पहचान कराई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथमदृष्टया शव बहकर इस क्षेत्र में आने की आशंका है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed