{"_id":"69d171263095759f1c0f9594","slug":"youth-who-overtook-dms-car-while-sounding-a-hooter-sent-to-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169776-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हूटर बजाते हुए डीएम की कार को ओवरटेक करने वाले युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हूटर बजाते हुए डीएम की कार को ओवरटेक करने वाले युवक को भेजा जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने डीएम की गाड़ी के आगे हूटर बजाते हुए ओवरटेक कर निकलने के आरोपी कार चालक आयुष को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
टीएसआई विनय कुमार पांडेय ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह शुक्रवार की दोपहर टीम के साथ भ्रमण पर थे। इसी दौरान वीआईपी लिखी सफेद रंग की कार हूटर बजाती हुई तेजी से निकली। इससे राहगीरों को चोट लग सकती थी। इसके बाद जीआईसी तिराहा पर घेरकर कार रोकी।
मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी चालक आयुष को पकड़ा। मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में वाहन सीज किया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आयुष को न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। संवाद