{"_id":"627fff0f376167347a469ecb","slug":"youth-shot-dead-with-a-gun-shahjahanpur-news-bly484870645","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन
ऋषभ पाल का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग में ऋषभ (24) ने तमंचे से सीने में गोली मारकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक वह मानसिक मंदित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में परिवार वालों से पूछताछ की।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी मुन्नालाल पाल के पुत्र ऋषभ पाल ने शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े तो ऋषभ कमरे में लहूलुहान पड़ा था। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में मृतक के पिता मुन्नालाल से पूछताछ की।
मुन्नालाल ने बताया कि ऋषभ मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका हरिद्वार में इलाज चल रहा था। वह शनिवार को लोक अदालत में गए हुए थे। तभी उन्हें पुत्र के गोली मारने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। ऋषभ ने मानसिक बीमारी से प्रताड़ित होकर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार वालों की ओर से किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। तमंचे के बारे में जानकारी की जा रही है।