फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth

यू-ट्यूब को बनाया साधन, हजारों लोगों को दिखा रहे हुनर

Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
youth
उन्नति गुप्ता, यू-ट्यूबर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले के तमाम युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए सोशल मीडिया का प्लेटफार्म चुना है। म्यूजिक, बांसुरी वादन, सिंगिंग, मैजिक के साथ एजुकेशनल चैनल संचालित कर रहे हैं। हजारों फॉलोअर हैं। शहर के सदर बाजार में रहने वाली उन्नति गुप्ता यू-ट्यूबर हैं। वह अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से निष्प्रयोज्य वस्तुओं से सजावट का सामान बनाना सिखाती हैं।
विज्ञापन

उन्नति गुप्ता के यू-ट्यूब पर अपलोड वीडियो को पसंद भी किया जा रहा है। बीएड की छात्रा उन्नति को गार्डनिंग का शौक है। वह पौधे लगाने के लिए घर में बेकार की वस्तुओं का उपयोग करती हैं। इसमें पेंट के कंटेनर, बोतल, बैग, टायर आदि शामिल हैं। घर की सजावट करने के लिए फोटो फ्रेम, स्पून लैंप, फूलदान भी बनाती हैं। वह पुराने जूते-चप्पलों को भी नहीं फेंकती, उसे इस तरह से यूजफुल बना लेती है।
विज्ञापन

उन्नति ने बताया कि लोगों की सराहना और अपना यू-ट्यूूब चैनल बनाने की सलाह दी गई। उन्होंने इसी साल जुलाई में क्रिएटिव वाइव्स मिशी के नाम से यू-ट्यूब चैनल बनाया है। इस पर वह निष्प्रयोज्य चीजों से उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाती हैं। उन्नति बताती है कि वह अब कई वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा बोतल में प्लांट लगाने का नया तरीका काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन्होंने बोतल में मॉश रोज पोर्टूकला नाइन ओ क्लॉक प्लांटिंग आइडिया को शेयर किया है। उन्नति ने मटके से खूबसूरत प्लांटर बनाने, पौधों को लटकाने के साथ ही पेपर क्राफ्ट के वीडियो को भी अपलोड किया है। तकरीबन हजार लोग उनका चैनल सबस्क्राइब कर चुके हैं। साथ ही सैकड़ों लाइक-कमेंट उनके चैनल पर आ रहे हैं।
गायकी के शौक को इंस्ट्राग्राम के जरिये से साझा कर रहे वैशाली और तुषार
शहर के रहने वाले वैशाली और तुषार शौकिया गाते हैं। इसी पसंद से दोनों की दोस्ती भी करवायी है। तुषार बताते हैं कि वह पिछले 10-12 सालों से गा रहे हैं। पहले वह ऐसे ही अपने दोस्तों के बीच गाना गाते थे। फिर विभिन्न गायकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना शुरू किया। शहर में ही होने वाले किशोर अवार्ड और रफी अवार्ड में प्रतिभाग कर सिंगिंग के लिए पुरस्कृत हो चुके हैं।

तुषार बताते हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वोट के नाम से आईडी बनाई है। उस पर ही वीडियो शूट कर अपलोड करते हैं। वैशाली के साथ उन्होंने कई गानों को गाया है और उसका वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड किया। जिसको कई लाइक्स और कमेंट मिलें है। बताया कि उन दोनों का एक गाना फेसबुक पर सिटीजन पेज पर एडमिन विकास खुराना द्वारा शेयर किया गया, जिसको सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है। तुषार ने बताया कि वह एडवोकेट हैं, जबकि वैशाली एक बैंक में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed